पॉलीटेक्निक महाविद्यालय चंद्रपुरा में वार्षिक उत्सव ‘मलंग’ का आयोजन…
सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया जोश
पॉलीटेक्निक महाविद्यालय चंद्रपुरा में शनिवार को वार्षिक उत्सव ‘मलंग (मल्हार)’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के अध्यक्ष मनोज पावटा और उनकी टीम के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रोफेसर मदनलाल रोलन और व्याख्याताओं की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
Comments are closed.