प्रदेशभर में शुरू होंगे आयुष्मान आरोग्य शिविर, 31 जनवरी 2025 तक चलेंगे…

झुंझुनूं जिले में 99 पीएचसी और सीएचसी पर आयोजित होंगे शिविर, ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए रविवार से मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविरों की शुरुआत की जा रही है। यह शिविर प्रदेश के सभी जिलाें की क्रियाशील पीएचसी और सीएचसी पर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में शुगर, बीपी, कैंसर, टीबी जैसी बीमारियों की जांच, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, मोतियाबिंद की पहचान और ऑपरेशन, रक्त और आंखों की जांच, वंचित मरीजों के बैंक खाते अपडेट करने जैसी सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी।

झुंझुनूं जिले में 99 पीएचसी और सीएचसी पर इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर हर सप्ताह मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को आयोजित होंगे, और यह 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। इसके अलावा, पंचायत समिति मुख्यालयों पर फॉलोअप शिविर भी लगाए जाएंगे। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि पहले चरण में ग्रामीण क्षेत्रों में ये शिविर लगाए जाएंगे, और कई स्थानों पर एक दिन में दो शिविर भी होंगे। शिविर स्थल पर एम्बुलेंस, पानी, बिजली और दवाइयां उपलब्ध रहेंगी।

Comments are closed.