प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी, 8 शहरों में पारा 3 डिग्री से नीचे…
प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी, 8 शहरों में पारा 3 डिग्री से नीचे
प्रदेश में शीतलहर का दौर रविवार को भी जारी रहा, जिसके चलते लोगों को कड़ी ठंड का सामना करना पड़ा। उत्तरी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर के प्रभाव के कारण बीती रात प्रदेश के 8 शहरों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सबसे कम तापमान फतेहपुर में माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां पारा लगातार पांचवें दिन माइनस में रहा।
माउंट आबू में 1.2 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 19 दिसंबर तक शीतलहर का असर बने रहने की संभावना जताई है। इस दौरान अलवर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू और हनुमानगढ़ में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सीकर में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर के मानपुरा माचेड़ी क्षेत्र में गोभी के पत्तों पर जमी बर्फ भी देखी गई।
जोबनेर में इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ने वाला था। इस ठंड के कारण घरों में गलन बनी हुई है।
Comments are closed.