प्रदेश में सर्दी का असर कम, तापमान में बढ़ोतरी शुरू…

हल्के कोहरे के बीच मौसम सूखा, 6 जनवरी तक तापमान में सुधार की संभावना

प्रदेश में शीतलहर का असर घटने लगा है, और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि दर्ज की जा रही है। सीकर के फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो गुरुवार के 3 डिग्री तापमान से 2.5 डिग्री अधिक है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन में धूप के कारण ठंड से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 5 जनवरी से हल्के वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिखाई दे सकता है। इससे कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की और बढ़ोतरी की संभावना है, हालांकि रात और सुबह के समय तेज ठंड का अनुभव बना रहेगा।

Comments are closed.