प्रदेश सरकार के कार्यकाल के एक साल की उपलब्धियां साझा कीं…
प्रभारी मंत्री गहलोत ने आगामी परियोजनाओं की जानकारी दी
जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने प्रदेश सरकार के कार्यकाल के एक साल पूर्ण होने पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के द्वारा किए गए कार्यों और आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
गहलोत ने बताया कि अग्रसेन नगर आरओबी का कार्य शीघ्र शुरू कर पूरा किया जाएगा। इसके अलावा, बजट में जिले के लिए घोषित कई कार्यों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कृषि कॉलेज पहले ही शुरू हो चुका है और ओम कॉलोनी, रामनगर तिराहा, मोलीसर-रतनगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होंगे। इसके लिए निविदा प्रक्रिया जारी है। गहलोत ने यह भी बताया कि जिला मुख्यालय गढ़ पीएचसी को सेटेलाइट हॉस्पिटल का रूप दिया जाएगा, जबकि तारानगर नगरपालिका को उच्च श्रेणी में क्रमोन्नति मिलनी है। इसके अतिरिक्त बालिका सैनिक स्कूल की स्थापना का प्रस्ताव भी रखा गया है।
इस मौके पर विधायक हरलाल सहारण, जिला प्रमुख वंदना आर्य, कलेक्टर अभिषेक सुराणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।
Comments are closed.