प्रमोशन प्राप्त शिक्षकों को जल्द पदस्थापना की मांग…
शिक्षा संघ राष्ट्रीय ने प्रक्रिया में तेजी लाने पर दिया जोर
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने सत्र 2021-22 और 2022-23 में पदोन्नति प्राप्त द्वितीय श्रेणी शिक्षकों को नए कार्यस्थलों पर शीघ्र पदस्थापित करने की मांग उठाई है। संगठन के सभाध्यक्ष संपत सिंह ने बताया कि इन सत्रों में व्याख्याता से उपप्राचार्य और प्राचार्य तक के पदों पर शिक्षकों को पदोन्नति दी गई, लेकिन विभागीय प्रक्रिया में देरी के चलते कई शिक्षक अब भी पदस्थापन का इंतजार कर रहे हैं।
प्रदेशाध्यक्ष रमेशचंद्र पुष्करणा ने कहा कि शिक्षकों को शीघ्र नए कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया जाना आवश्यक है। इससे न केवल शिक्षकों के करियर में सकारात्मक बदलाव आएगा बल्कि शिक्षा प्रणाली में सुधार भी सुनिश्चित होगा। जिला मंत्री कल्याण सिंह ने महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा के आग्रह का समर्थन करते हुए आशा जताई कि शिक्षा विभाग इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करेगा।
Comments are closed.