प्रिंस एकेडमी में अवॉर्ड सेरेमनी व मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन……
मोटिवेशनल सेमिनार के साथ अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन
सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी में प्री-बोर्ड, क्लैट, एसटीएसई, सी.ए. फाउंडेशन, जेट आईसीएआर आदि कॉम्पिटिशन एग्जाम टेस्ट सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में अवॉर्ड सेरेमनी व मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया।
प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक रमाकांत स्वामी, प्रिंसिपल पूनम चौहान एवं फैकल्टी मेंबर्स ने टॉपर विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, मेडल, रजिस्टर व पेन देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. पीयूष सुण्डा ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में सक्सेस टिप्स देते हुए कहा कि स्कूलिंग के साथ ही कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी भी अति आवश्यक है।
Comments are closed.