प्रिंस कॉलेज में आरएएस कॅरियर सेमिनार का आयोजन

प्रिंस कॉलेज में आरएएस कॅरियर सेमिनार का आयोजन

प्रिंस कॉलेज में आरएएस कॅरियर सेमिनार का आयोजन
सीकर 
जयपुर-बीकानेर बाईपास स्थित प्रिंस कॉलेज में सिविल सर्विसेज कॅरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के मुख्य वक्ता प्रिंस काॅलेज के पूर्व विद्यार्थी एवं हाल ही में आरएएस 2023 में प्रथम प्रयास में चयनित दीपक गाडोलिया रहे।
मूलतः आरोली ग्राम, भीलवाड़ा निवासी दीपक ने गाडोलिया लोहार की दिनचर्या से आरएएस बनने तक के सफर की संघर्षशील कहानी बतायी। उन्होंने इस सफलता के लिए प्रिंस कॉलेज में स्नातक के साथ तीन वर्ष के फाउंडेशन कोर्स के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।
दीपक ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य तय करके नियमित अभ्यास करने हेतु प्रेरित किया एवं सिविल सर्विसेज के विद्यार्थियों को प्री, मेंस एवं इंटरव्यू के तीनों चरणों में सफलता हेतु बहुमूल्य टिप्स भी दिये।
इस अवसर पर प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जय सिंह व प्राचार्य डा. मनीष यादव ने दीपक को 51 हजार रू. का नकद पुरस्कार देकर पिता प्रेम कुमार एवं माता रेखा देवी के साथ सम्मानित किया।

Comments are closed.