प्रिंस स्कूल में विद्यार्थियों के सम्मान में अवॉर्ड सेरेमनी और मोटिवेशनल सेमिनार…
क्लास टेस्ट और कॉम्पिटिशन एग्जाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
पिपराली सर्किल स्थित प्रिंस स्कूल में कक्षा 4 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के क्लास टेस्ट और कॉम्पिटिशन एग्जाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अवॉर्ड सेरेमनी और मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रिंस एजुहब के मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक मनोज ढाका, प्रिंसिपल संजय वर्मा और कोर्डिनेटर सुमन धनकड़ सहित फैकल्टी मेंबर्स ने टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
मोटिवेशनल सेमिनार में राजेश ढिल्लन ने विद्यार्थियों को एकेडमिक्स के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की अहमियत पर प्रकाश डाला और सफलता पाने के लिए उपयोगी टिप्स दिए। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर समर्पण और मेहनत से बढ़ने का संदेश दिया।
Comments are closed.