प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा कुंडलपुर में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 267 मरीज लाभान्वित
प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा कुंडलपुर में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 267 मरीज लाभान्वित
प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा कुंडलपुर में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 267 मरीज लाभान्वित
सीकर
जयपुर रोड, सीकर स्थित प्रिंस हॉस्पिटल द्वारा गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कुंडलपुर ग्राम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुंडलपुर सहित आंतरी, बिडोली, चोखा का बास, मंडावरा आदि समीपवर्ती क्षेत्रों के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया।
कैम्प में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, ऑर्थोपेडिशियन, जनरल सर्जन, ईएनटी सर्जन, पीडियाट्रिशियन, साइकेट्रिस्ट, डर्मेटोलाॅजिस्ट तथा डेंटल सर्जन की बड़ी विशेषज्ञ टीम द्वारा 267 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं निःशुल्क दवाईयां प्रदान की गई। शिविर में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, सरपंच सुरेश मीणा, उपसरपंच राजेश ढाला, बाबुलाल यादव, रामस्वरूप यादव, राजकुमार यादव, सुरेश कुमार, अंकित, अमीन यादव, प्रहलाद ताखर, ओमप्रकाश, प्रहलाद यादव, यश यादव सहित अनेक गणमान्यजन शरीक हुए।
Comments are closed.