फतेहपुर में तापमान में वृद्धि, शीतलहर का दबाव कुछ कम…

तापमान 2.5 डिग्री बढ़ा, मौसम सामान्य रहा

फतेहपुर में छह दिन तक लगातार तापमान जमाव बिंदु के नीचे रहने के बाद मंगलवार को तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, और यह 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे शीतलहर का दबाव कुछ कम हुआ।

फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को यह 24.3 डिग्री और माइनस 1.0 डिग्री रहा था। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को मौसम सामान्य रहने के बाद फिर से शीतलहर का दबाव बढ़ने की संभावना है।

Comments are closed.