बगड़वा और बोरखडीकला में करियर मेले का आयोजन, छात्रों को मिली मार्गदर्शन…
प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया कौशल, विजेताओं को किया गया सम्मानित
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बगड़वा और बोरखडीकला में करियर मेले का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत बगड़वा की सरपंच शिमला देवी चौधरी, उप सरपंच गुड्डी देवी जाट और एसएमसी अध्यक्ष बच्चन प्रकाश सेन ने मेले का उद्घाटन किया। इस क्लस्टर आधारित आयोजन में नवरंगपुरा, बगड़वा और बोरखडीकला के छात्रों ने भाग लिया।
कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने करियर संबंधी चार्ट और मॉडल प्रदर्शित किए। साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य वार्ताकार प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह चौहान, अध्यापक बंटी सिंह सोलंकी और अलका खंडेलवाल ने छात्रों को रोजगार के अवसरों और करियर चयन की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी दी। बंटी सिंह सोलंकी ने छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार करियर तय करने के लिए प्रेरित किया।
Comments are closed.