बाल विकास परियोजना सीकर सैक्टर 4 शिव नगर वार्ड नम्बर 64 मे नवीन आगनबाडी पाठशाला का उद्घाटन हुआ।…

महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार की पहल

सैक्टर सुपरवाइज़र सरिता ढाका ने बताया की शिव नगर की आबादी बहुत अधिक है, वहां कोई भी आंगनबाडी नही था, जिसकी वजह से वहां के लाभार्थियो को बहुत परेशानी होती थी। सरकार द्वारा वहा केन्द्र खोलकर वहां लोगो को बड़ी राहत दी हैए अब वहा की गर्भवति, धात्री महिलाओ व बच्चो को टीकाकरण, पोषण सम्बंधित सेवाऐ बेहतर तरिके से उपलब्ध हो पायेगी। उन्होंने कहा की 3 से 6 वर्ष के बच्चो को शालापूर्व शिक्षा का लाभ मिल पायेगा, इससे उनके बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होगा और स्कूलो मे ड्रापआउट बच्चो की संख्या मे भी कमी आयेगी। केन्द्र का उद्घाटन अनिता शर्मा व कविता चौधरी द्वारा किया गया। अनिता शर्मा ने कहा की सरकार द्वारा खोले गये नवीन केन्द्र का आप सभी लाभ ले। कविता चौधरी ने कहा की बच्चो व महिलाओ के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए यही बहुत अच्छा कार्य हुआ है। इस मौके पर ममता चौधरी, साक्षी, सन्तोष, सोनू, पुष्पा, मन्जू रानी, किरण देवी सहित वार्डवासी मौजूद रहे।

Comments are closed.