बिंदल हॉस्पिटल में 13 से 19 सितंबर तक निःशुल्क नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर

बिंदल हॉस्पिटल में 13 से 19 सितंबर तक निःशुल्क नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर

बिंदल हॉस्पिटल में 13 से 19 सितंबर तक निःशुल्क नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर

सीकर। स्थानीय बजाज रोड स्थित सेठ रामदेव बिंदल सेवा संस्थान एवं बिंदल हॉस्पिटल (नेत्र विभाग) के संयुक्त तत्वावधान में 13 सितंबर से 19 सितंबर 2025 तक सात दिवसीय नि:शुल्क नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस शिविर में आंखों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों की नि:शुल्क जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। शिविर में उपलब्ध विशेष सेवाओं में शामिल हैं:

  • नि:शुल्क OCT जांच – आँखों के पर्दे, काला पानी (ग्लूकोमा), शुगर और ब्लड प्रेशर से जुड़ी नेत्र समस्याओं की संपूर्ण जांच

  • नि:शुल्क YAG लेज़र – लेंस प्रत्यारोपण के बाद उत्पन्न होने वाली झिल्ली और धुंधलेपन की सफाई

  • नि:शुल्क चश्मे का नंबर जांच व परामर्श

डॉ. अंकित कुमार एवं डॉ. अभय पटेल (सीनियर फेको सर्जन व नेत्र रोग विशेषज्ञ) इस शिविर में अपनी सेवाएं निःशुल्क प्रदान करेंगे।

बिंदल हॉस्पिटल के निदेशक नटवर बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में चिन्हित मोतियाबिंद रोगियों के ऑपरेशन अत्याधुनिक फेको तकनीक द्वारा 60% तक की छूट और रियायती दरों पर किए जाएंगे। ऑपरेशन में उपयोग होने वाले लेंस इम्पोर्टेड (विदेशी) होंगे, जो दूर और नजदीक की रोशनी के लिए एक साथ कार्य करते हैं और बेहतरीन गुणवत्ता वाली कंपनियों के होंगे।

 

इस शिविर का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग को गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं सुलभ कराना है।

Comments are closed.