बिड़ोदी की रुचिका भास्कर का राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में चयन…

जम्मू-कश्मीर में अंडर-17 राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी

सीकर जिले के बिड़ोदी गांव की रुचिका भास्कर ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। उनका चयन 68वीं अंडर-17 छात्रा वर्ग स्कूली राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो जम्मू-कश्मीर में आयोजित होगी।

दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन

रुचिका इससे पहले भी 2023 में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। उनके पिता रामनिवास बिड़ोदी ने जानकारी दी कि यह चयन उनके कठिन परिश्रम और प्रतिभा का परिणाम है। रुचिका की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Comments are closed.