बीकानेर-सादुलपुर रेल दोहरीकरण के चलते जनवरी में कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित…
सीकर मार्ग की ट्रेनों पर विशेष प्रभाव, यात्रियों को रूट और समय बदलाव की जानकारी रखना जरूरी
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बीकानेर-सादुलपुर रेल लाइन पर रतनगढ़-मोलीसर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है, जिससे जनवरी में रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ के रूट बदले जाएंगे।
रेवाड़ी-सीकर रेलसेवा (04804/04803) 25 जनवरी से 1 फरवरी तक रद्द रहेगी। इंदौर-बीकानेर रेलसेवा (19333/19334) सीकर तक ही संचालित होगी। लालगढ़-प्रयागराज (20404) और हिसार-कोयम्बटूर (22475) जैसी लंबी दूरी की गाड़ियां परिवर्तित मार्गों से चलेंगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले अपने रूट और समय की जानकारी रेलवे से अवश्य जांच लें।
Comments are closed.