भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाएंगे…

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विभिन्न सामाजिक कार्यों का आयोजन

भाजपा कार्यकर्ता रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाएंगे। भाजपा प्रवक्ता राजकुमार जोशी के अनुसार, इस अवसर पर कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के तहत, दोपहर 1 बजे कल्याण अस्पताल में रोगियों को फल वितरण किया जाएगा। इसके बाद, दशरथ मनोविकास संस्थान में बच्चों के साथ केक काटकर उन्हें भोजन वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार, प्रधान जी का जाव में रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। रक्तदान शिविर का शुभारंभ अखिल भारतीय सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर ओमदास महाराज करेंगे। यह शिविर सुबह 9:15 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Comments are closed.