कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार एक वर्ष पूरा होने पर उत्सव मना रही है, जबकि प्रदेश का हर वर्ग त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं, पानी और बिजली की समस्या बनी हुई है, और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि भाजपा सरकार पानी और बिजली का निजीकरण करने की कोशिश कर रही है, जबकि किसान संकट में हैं। मुख्यमंत्री के सरकारी नौकरियों के वादे का कोई ठोस परिणाम नहीं निकल रहा है और बेरोजगारों को केवल जुमले दिए जा रहे हैं। गठाला ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस के समय में लाई गई भर्तियों को रद्द किया जा रहा है। जिले में भाजपा द्वारा किए गए चुनावी वादों में यमुना जल समझौता प्रमुख था, लेकिन एक वर्ष बाद भी इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है।
Comments are closed.