भारतीय किसान संघ की प्रतिनिधि सभा में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा…
तहसील कार्यकारिणी का ब्यौरा और नए प्रभारी नियुक्त किए गए
जिला मुख्यालय पर सोमवार को भारतीय किसान संघ की प्रतिनिधि सभा आयोजित की गई, जिसमें संघ की रीति-नीति पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश रामपुरा ने की, जबकि सीकर संभाग संगठन मंत्री नीरज कुमार और प्रांत जिला प्रभारी मनीता स्वामी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
संभाग संगठन मंत्री ने एक वर्ष में संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की और ग्राम समिति की नियमित बैठक करने का निर्णय लिया। इसके लिए विभिन्न तहसीलों के प्रभारी नियुक्त किए गए, जिनमें पेमाराम तेतरवाल को सुजानगढ़, डॉ. पवन शर्मा को बीदासर, करणी सिंह को राजलदेसर, चुन्नीलाल प्रजापत को रतनगढ़, सुनील कस्वां को सरदारशहर, अमीलाल गिर को भानीपुरा, रामचंद्र स्वामी को चूरू, प्रताप सिंह शेखावत को राजगढ़, गोविंद गौड़ को सिद्धमुख और मुकेश रामपुरा को तारानगर व साहवा तहसील प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में राजगढ़ तहसील अध्यक्ष अनिल भाकर, चूरू तहसील अध्यक्ष हरिराम सैनी, साहवा अध्यक्ष बनवारी लाल गिल समेत अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
Comments are closed.