भारतीय पब्लिक स्कूल में आयोजित पर्सनलिटी डेवलपमेंट सेमिनार
कर्नल जितेंद्र कुमार ने छात्रों को दिए सफलता और आत्मविश्वास के टिप्स
जयपुर-बीकानेर बाईपास स्थित भारतीय पब्लिक स्कूल में पर्सनलिटी डेवलपमेंट वीक के तहत शनिवार को एक विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। भारतीय सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल कर्नल जितेंद्र कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों से सफलता, आत्मविश्वास और नेतृत्व के बारे में विचार साझा किए। उन्होंने दृढ़ निश्चय, स्पष्ट सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व पर बल देते हुए कहा कि हर छात्र में अनूठी क्षमता है, जिसे पहचान कर सही दिशा में बढ़ाना जरूरी है।
इस अवसर पर भारतीय एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन डॉ. शीशराम रणवां, डायरेक्टर राजेन्द्र ढाका और प्रिंसिपल रीटा शर्मा भी उपस्थित रहे।
Comments are closed.