भारतीय मजदूर संघ ने ठेला श्रमिकों से संपर्क कर श्रमिक हितों के लिए संघर्ष की जानकारी दी…
श्रमिक अभियान के तहत ठेला श्रमिकों को 70 साल की कार्ययोजना से अवगत कराया गया
भारतीय मजदूर संघ के श्रमिक अभियान के तहत मंगलवार को शहर और मंडावा में ठेला श्रमिकों से संपर्क किया गया। डाक कर्मचारी संघ के संदीप चौधरी और सेवानिवृत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोविंद यादव के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने ठेला श्रमिकों को पत्रक वितरित किए और उन्हें मजदूर संघ की 70 साल की कार्ययोजना और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए किए जा रहे संघर्ष के बारे में जानकारी दी। इस अभियान का उद्देश्य श्रमिकों के बीच संघ की गतिविधियों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था।
Comments are closed.