भारत स्काउट गाइड सदस्यों ने बनाया विश्व एड्स दिवस…
मानव श्रृंखला एवं रंगोली बनाकर दिया एड्स से बचाव का संदेश
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर पर रविवार को विश्व एड्स दिवस पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ओमप्रकाश पारीक वरिष्ठ स्काउटर स्थानीय संघ खूड के मुख्य आतिथ्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोवर्स ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। सबने एक ध्वनि में कहा कि एड्स का बचाव ही उपचार है । बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के रोवर्स के माध्यम से एड्स के बारे में कच्ची बस्तियों व जन साधारण जानकारी प्रदान करने के लिए जनजाति अभियान चलाया जाएगा ।
मुख्य अतिथि ओमप्रकाश पारीक ने कहा कि एड्स एक भयानक रोग है आज के युवाओं को एड्स के बारे में अधिक से अधिक समाज में जन जागृति फैलानी चाहिए एड्स का बचाव ही उपचार है। इस अवसर पर जिला मुख्यालय सीकर के सामने मिट्टी से तोदी महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ के रोवर्स ने एड्स जन जागृति के लिए रंगोली बनाई । एड संबंधी नारे लगाए सांवली रोड से गुजरने वाले लोगों को एड्स के बारे में और आज के दिवस के बारे में जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर मानव श्रृंखला बनाई गई स्काउट एवं रोवर्स द्वारा। प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान तोड़ी महाविद्यालय के रोवर्स सीनियर रोवर मेंट आशीष शर्मा के नेतृत्व में पंकज तवर, राजेश सिंह सहित अनेक रोवर्स व राजकीय बी आर अंबेडकर बालक छात्रावास सीकर के स्काउट हेमंत अलवरिया, कवि ओम अलवरिया, नितिन गंभीर, दिलखुश वीरेंद्र, कपिल सुधांशु, देवराज, आदित्य, बृजेश,अंकित, रोहित, गौरव मीना,बलवंत सिंह, नागेंद्र मीणा, गोलू मीणा, गुलशन वर्मा , प्रताप ओपन रोवर कू रींगस, राजेश कुमार अंकुर ने भाग लिया।
राजकीय डॉक्टर बी आर अंबेडकर बालक छात्रावास सीकर में रविवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया । स्काउट मास्टर ओमप्रकाश रेगर ने भाषण प्रतियोगिता एड्स से बचाव ही उपचार है, बोलकर समाज को जागृत करने का कार्य किया । इसी प्रकार जिले भर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के सदस्यों द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर तत्वावधान में टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल कटराथल सीकर में एचआईवी क्या है उसकी जानकारी दी गई, इसके घातक परिणाम के बारे में समझाया गया और समाज को जागरूक करने के लिए नारा लेखन व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्काउट मास्टर रामनिवास, श्यामरथ एवं समस्त स्काउट व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Comments are closed.