भीलवाड़ा में सोनोग्राफी सेंटर्स का निरीक्षण, एक मशीन सीज…

जिला कलेक्टर के निर्देशन में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत कार्रवाई

भीलवाड़ा में जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में सोनोग्राफी सेंटर्स का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सेंटर पर मशीनों का ट्रैकर रिकॉर्ड, मरीजों से ली जाने वाली फीस और रिकॉर्ड संधारण जैसी महत्वपूर्ण जांच की गई। भ्रूण लिंग जांच पर पूर्ण प्रतिबंध होने के बावजूद कुछ सेंटरों पर मानक पूरे नहीं पाए गए।

सोनोग्राफी सेंटरों की जांच जारी

सोनोग्राफी के ऑनलाइन और ऑफलाइन रिकॉर्ड का मिलान किया गया, और कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि सोनोग्राफी सेंटरों का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। निरीक्षण के दौरान सर्वोदय सोनोग्राफी, सागर सोनोग्राफी, अजमेरा हॉस्पिटल, स्काईमैक्स हॉस्पिटल सहित अन्य सेंटरों की जांच की गई।

एक मशीन सीज, कार्रवाई जारी

जिला नोडल अधिकारी डॉ. सीपी गोस्वामी ने बताया कि भारद्वाज सोनोग्राफी सेंटर पर निरीक्षण करते हुए पाया गया कि यहां एक सोनोग्राफी मशीन का ट्रैकर चालू नहीं था, जिसके कारण उसे सीज कर दिया गया। पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत यह कार्रवाई भ्रूण लिंग जांच के दुरुपयोग को रोकने के लिए की गई।

Comments are closed.