मंडावरा में विविध धनश्री फाउंडेशन द्वारा भव्य CPR ट्रेनिंग कैंप का आयोजन

मंडावरा में विविध धनश्री फाउंडेशन द्वारा भव्य CPR ट्रेनिंग कैंप का आयोजन

मंडावरा में विविध धनश्री फाउंडेशन द्वारा भव्य CPR ट्रेनिंग कैंप का आयोजन

मंडावरा (सीकर)।

मानवता की सेवा और आपातकालीन चिकित्सा सहायता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को शिव मंदिर, मंडावरा में विविध धनश्री फाउंडेशन के तत्वावधान में एक भव्य CPR ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वी. के. जैन की टीम ने पुतलों (मैनिक्विन) के माध्यम से ग्रामीणों को चेस्ट कंप्रेशन और कृत्रिम सांस देने की व्यावहारिक जानकारी दी। डॉ. जैन की टीम के महावीर प्रसाद ने बताया कि किसी भी हृदयाघात या आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने से पहले के शुरुआती कुछ मिनट अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, जिनमें सही CPR तकनीक किसी की जान बचा सकती है। शिविर में प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों में तुरंत और प्रभावी सहायता देने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फाउंडेशन के मार्गदर्शक स्व. धन्नाराम जी एवं स्व. घोघड़ देवी जी कुमावत के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर 50 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया और संकट के समय दूसरों की मदद करने का संकल्प लिया। फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जगदीश कुमावत ने बताया कि संस्था आगामी समय में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य करेगी।

 

Comments are closed.