महामंदिर रोड स्थित गली वाले बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव…
हनुमंत कथा के तीसरे दिन भगवान हनुमान के जन्म की कथा का आयोजन
महामंदिर रोड स्थित गली वाले बालाजी मंदिर परिसर में चल रही श्री हनुमंत कथा के तीसरे दिन हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा व्यास पं. भवानी शंकर महाराज ने मंगलाचरण के साथ कथा वाचन शुरू किया। महाराज ने बताया कि केशरी की घोर तपस्या से भगवान शंकर प्रसन्न हुए और वरदान दिया कि श्रीराम की सेवा के लिए हनुमान रूप में उनका अवतार होगा, जो सृष्टि की रक्षा करेगा।
कथा के दौरान शैलेन्द्र नाथ महाराज, चंद्रमादास महाराज, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, भाजपा नेता महेश शर्मा और सीमा पांडेय के सानिध्य में हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। कथा में राधेश्याम पारीक, श्यामसुन्दर पारीक, महामंत्री कैलाश स्वामी, अरुण पारीक, गुलाबचंद शर्मा, ज्योति तनवानी और संध्या अवस्थी ने कथा व्यास का अभिनंदन किया। मंगलवार को हनुमान बाल लीलाओं के साथ राज्याभिषेक की कथा का आयोजन होगा।
Comments are closed.