महिलाओं की सुरक्षा में मददगार एप: चूरू पुलिस का सराहनीय कदम…
महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस का तकनीकी प्रयास
महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चूरू पुलिस ने ‘राजकॉप सिटीजन’ एप में ‘नीड हेल्प’ नामक फीचर जोड़ा है। इस फीचर के माध्यम से संकट में फंसी महिलाओं को तत्काल पुलिस सहायता प्रदान की जाएगी। पुलिस की विशेष पेट्रोलिंग टीम शहर में छात्राओं और महिलाओं को इस एप के उपयोग के बारे में जागरूक कर रही है। यह पहल महिलाओं को आपात स्थिति में त्वरित सहायता दिलाने में अहम भूमिका निभा रही है।
एसपी जय यादव ने राजकॉप सिटीजन एप के अधिकाधिक उपयोग को बढ़ावा देने और आमजन को इसके फीचर्स समझाने के निर्देश दिए हैं। एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए यह एप विशेष रूप से मददगार है, जबकि जिनके पास डिजिटल सुविधाएं नहीं हैं, वे 1090 हेल्पलाइन नंबर के जरिए पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं। अब तक 800 से अधिक महिलाओं और छात्राओं को इस एप से जोड़ा जा चुका है।
Comments are closed.