महिला अधिकारी ने XEN पर लगाए गंभीर आरोप…
मीटिंग में अपमान, फर्जी डिग्री का आरोप, और उत्पीड़न के दावे
भरतपुर विद्युत वितरण निगम में तैनात महिला अधिकारी ने अपने ही विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) पर उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। अधिकारी ने डिस्कॉम अध्यक्ष, प्रबंधक, और निदेशक को लिखित शिकायत देकर XEN राम कैलाश मीणा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उत्पीड़न और कोऑपरेट न करने का दबाव
महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि XEN मीणा मीटिंग के दौरान उनकी डिग्रियों को फर्जी बताते हैं और साइट विजिट के बहाने 80 किलोमीटर दूर मेवात इलाके में ले जाकर देर रात तक लौटते हैं। उन्होंने दावा किया कि XEN उन्हें “कोऑपरेट” करने का दबाव डालते हैं और न करने पर नौकरी छोड़ने की धमकी देते हैं। साथ ही, छुट्टी मांगने पर सर्विस ब्रेक की चेतावनी दी जाती है।
भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के आरोप
महिला ने XEN पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया, जिसमें नए कनेक्शन के आवेदनों को अनावश्यक रूप से रोककर पैसे की मांग करना और सरकारी वाहन का निजी उपयोग शामिल है। साथ ही, उन्होंने कहा कि XEN सप्ताह में सिर्फ 2-3 दिन ही कार्यालय आते हैं।
जांच और ट्रांसफर
शिकायत के एक महीने बाद महिला अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया गया। मामले की जांच जारी है, और अधिकारी ने इस दौरान उत्पीड़न की शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने पर नाराजगी व्यक्त की है।
Comments are closed.