माकपा तहसील कमेटी ने वन नेशन, वन इलेक्शन का विरोध करते हुए सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा…

महंगाई, बेरोजगारी, पानी, बिजली और किसानों के मुद्दों पर भी माकपा ने उठाई मांगें

माकपा तहसील कमेटी के पदाधिकारियों ने वन नेशन, वन इलेक्शन की प्रस्तावित योजना का विरोध करते हुए गुरुवार को उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। माकपा के तहसील सचिव सूरजभान सिंह धायल ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी की बैठक हुई, जिसमें महंगाई पर नियंत्रण, बेरोजगारी भत्ते की घोषणा, गांवों और कस्बों में पेयजल व्यवस्था, बिजली विभाग में जमा डिमांड नोटिस वालों को कनेक्शन देने, किसानों को आठ घंटे बिजली देने, और सीकर जिले को नहर से जोड़ने जैसी प्रमुख मांगों पर चर्चा की गई।

ज्ञापन में पार्टी ने इन मुद्दों के त्वरित समाधान की मांग की और चेतावनी दी कि यदि सरकार इन समस्याओं का समाधान नहीं करती तो माकपा द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पार्टी के कई अन्य नेता और सदस्य भी उपस्थित थे, जिनमें सुभाष नेहरा, भूदाराम बगड़िया, सागर धायल, दीपचंद बाजिया, और एडवोकेट सीताराम पावंडा प्रमुख थे।

Comments are closed.