मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में अभिनव पहल…

प्रदेश, संभाग व जिला स्तरीय अधिकारियों ने वीडियो काॅल के माध्यम से किया सीधा औचक संवाद

कुछ ऐसे ही संवाद कर चिकित्सा विभाग के प्रदेश, संभाग व जिला स्तरीय अधिकारियों ने गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारियों व फिल्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से वीडियो काल के माध्यम से सीधा संवाद किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ निर्मल सिंह ने बताया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढीकरण की दिशा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक अभिनव पहल की गई। चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ के निर्देशन में प्रदेश, संभाग व जिला स्तरीय अधिकारियों ने गुरूवार को वीडियो काॅल के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों व अधिकारियों से संपर्क कर सीधा औचक संवाद किया।
प्रदेश स्तर से संयुक्त आयुक्त खा़द्य सुरक्षा एवं स्टेट नोडल अधिकारी एनटीसीपी डाॅ सत्यनारायण धौलपुरिया ने सीकर जिले के नौ स्थानों पर वीडियो काॅल के माध्यम से निदेशालय से सीधा औचक संवाद किया।

सीएमएचओ डाॅ निर्मल सिंह के निर्देशन में डिप्टी सीएमएचओ डाॅ अशोक महरिया, आरसीएचओ डाॅ छोटेलाल गढवाल ने सब सेंटर पर कार्यरत एएनएम व चिकित्सा अधिकारियों को वीडियो काॅल कर सीधा संवाद किया और उनके एमसीएचएम दिवस व प्रसूति नियोजन दिवस के तहत आयोजित की गई गतिविधियों की जानकारी ली और निर्देश दिए।

Comments are closed.