मुख्यमंत्री आयुष्मान रक्तदान शिविर में 1229 यूनिट ब्लड संग्रहित…
एक साल के कार्यकाल के उपलक्ष में आयोजित किए गए शिविर
रविवार को सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष में जिलेभर में मुख्यमंत्री आयुष्मान रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिसमें 1229 यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल ने बताया कि जीवन रक्षा ब्लड सेंटर की ओर से हमीर खा का बास मलसीसर में 225 यूनिट, बीडीके अस्पताल में 108 यूनिट, जिला उद्योग केंद्र के पास सनराइज टावर में 108 यूनिट, रीको स्थित सीकेआरडी में 103 यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया।
उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न ब्लड सेंटरों ने 1192 यूनिट ब्लड एकत्रित किया, जबकि जयपुर की टीम ने 37 यूनिट ब्लड एकत्रित किया। इस शिविर में केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिविर का शुभारंभ ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र बोथरा ने किया। बीडीके अस्पताल में विधायक राजेंद्र भांभू, कार्यवाहक पीएमओ डॉ. राजबीर सिंह राव, भाजपा नेता विश्वंभर पूनिया ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।
Comments are closed.