मैट्रिक्स शिक्षण संस्थान के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 24 मेडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित…
कराटे प्रतियोगिता में 18 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए
गोकुलपुरा स्थित मैट्रिक्स शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में चल रही कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 मेडल प्राप्त किए। इनमें 18 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में नवीन, युवराज, अरविंद, डेनिस, नमन, सचिन, इकनूर, एकांश, मकसूद, राहुल, कुशल, वासु, साहिल, धर्मवीर, हर्षित, दीपिका, कृतिका और जानवी ने राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित होने का गौरव हासिल किया।
मैट्रिक्स संस्थान की प्रिंसिपल राजश्री सिहाग ने सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की।
Comments are closed.