मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, युवक की मौत…
सीकर के दांतारामगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसा
सीकर के दांतारामगढ़ क्षेत्र के सुरेरा गांव में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नावां रोड पर एक तेज रफ्तार गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को दांता सीएचसी की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा, और शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, हेमपुरा नावां निवासी 37 वर्षीय सीताराम कुमावत शुक्रवार को दांता के पास घाटवा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। सुरेरा गांव के जमुना कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक के भाई कैलाश के बयान पर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया है, और मामले की जांच जारी है।
Comments are closed.