Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
शनिवार को मालजी का कमरा में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष आसिफ खान के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में 16 दिसंबर को प्रस्तावित ‘नौकरी दो, नशा नहीं’ सीएम आवास घेराव कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष खान ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा हो चुका है, लेकिन युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर प्रदेश के आह्वान पर जयपुर में सीएम आवास का घेराव किया जाएगा।
संभाग प्रभारी चांद बत्रा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए जयपुर में अधिक से अधिक संख्या में युवाओं के पहुंचने की अपील की। बैठक के दौरान कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। बैठक में जिला प्रभारी जयदत्त जांगिड़, एडवोकेट सद्दाम हुसैन, अशोक पंवार, अनीश खान, मनीष कुमावत, नदीम राइन, यशस्वी गौड़, अब्दुल्ला कुरैशी सहित कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे
Comments are closed.