यूथ कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी भंग, नई कार्यकारिणी का गठन जल्द…
संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए उठाया गया कदम
यूथ कांग्रेस ने अपनी जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है और इस महीने नई कार्यकारिणी का गठन करने की योजना बनाई है। सितंबर 2023 में गठित की गई कार्यकारिणी में कुछ पदाधिकारी संगठन के कार्यक्रमों और अभियानों में सक्रिय नहीं थे, जिसके कारण यह निर्णय लिया गया। प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर शनिवार को जिलाध्यक्ष सुनील झाझड़िया और जिला प्रभारी विकास मूंड ने कार्यकारिणी को भंग कर दिया। नई कार्यकारिणी में सक्रिय और ऊर्जावान सदस्यों को मौका दिया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इंटरव्यू भी लिए गए, जिसमें 48 युवाओं ने भाग लिया।
संगठन को मजबूत बनाने के लिए इस कदम को महत्वपूर्ण बताया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री निवास के घेराव की तैयारी पर भी चर्चा की गई। 16 दिसंबर को जयपुर में होने वाले इस घेराव में यूथ कांग्रेस शामिल होगी। साथ ही नौकरी और नशे के खिलाफ ‘नौकरी दो – नशा नहीं’ कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन भी किया गया।
Comments are closed.