यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट जयपुर द्वारा कनेक्टेक-2025 का सफल आयोजन

विद्यार्थियों को तंबाकू से दूर रहने व स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, युवाओं को तंबाकू से सुरक्षित रखना मुख्य उद्देश्य

यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट जयपुर द्वारा कनेक्टेक-2025 का सफल आयोजन

विद्यार्थियों को तंबाकू से दूर रहने व स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, युवाओं को तंबाकू से सुरक्षित रखना मुख्य उद्देश्य

सीकर

नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम) जयपुर द्वारा शिक्षा नगरी सीकर में अंतर-विद्यालयीय तकनीकी बोनांजा कनेक्टेक-2025 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर यूईएम के वाइस चांसलर प्रोफेसर. डॉ. बिस्वजॉय चटर्जी, प्रो. रविंद्र मांजू, कृशानु बनर्जी, सुमन चक्रवर्ती, शुभदीप घोष, प्रोफेसर. पिनाकी करमाकर तथा नगर परिषद सीकर से राजस्व अधिकारी प्रमोद सोनी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के अंतर्गत विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, तकनीकी चित्रकला, गणित एवं सामान्य ज्ञान जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को यूनिवर्सिटी की ओर से नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूईएम से श्याम प्रताप सिंह, महेश चौधरी, नगर परिषद सीकर से राजस्व अधिकारी प्रमोद सोनी, बाबूलाल शर्मा, प्रद्युम्न सहित विभिन्न स्कूलों के अध्यापक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। नगर परिषद सीकर के राजस्व अधिकारी प्रमोद सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को तंबाकू सेवन से दूर रखना तथा तंबाकू विक्रेताओं को लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को नियंत्रित कर शहर को तंबाकू मुक्त बनाना प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे इस दिशा में प्रशासन का सहयोग करें ताकि सीकर को तंबाकू मुक्त और स्वस्थ समाज का आदर्श शहर बनाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को नशे की लत से बचाने और शिक्षा नगरी की पहचान को सुरक्षित बनाए रखने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापकों और अतिथियों ने तंबाकू मुक्त शहर एवं स्वच्छता की शपथ ली। इस आयोजन को सीकर में तंबाकू मुक्त स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम एवं मील का पत्थर माना जा रहा है।

Comments are closed.