रणथंभौर में बाघिन और शावकों का शिकार का नजारा, पर्यटक रोमांचित…
सांभर पर दो मिनट में किया शिकार, बाघिन ने दी शावकों को शिकार की ट्रेनिंग
सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघिन टी-84 (एरोहेड) और उसके दो शावकों ने सोमवार शाम सांभर का शिकार किया। यह रोमांचक दृश्य जोन नंबर-2 में सफारी के दौरान पर्यटकों ने देखा, जिससे वे रोमांचित हो उठे। बाघिन ने शावकों को वाइल्डलाइफ ट्रेनिंग के तहत शिकार करना सिखाया।
वन विभाग के अनुसार, बाघिन ऐरोहेड का मूवमेंट रिजर्व के विभिन्न क्षेत्रों जैसे हंटिंग लॉज वन क्षेत्र और नालघाटी में रहता है। इससे पहले, जून में उसे झालरा क्षेत्र में देखा गया था। इस दृश्य का वीडियो मंगलवार को सामने आया, जो वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक अनोखा अनुभव है।
Comments are closed.