राइजिंग राजस्थान कॉन्क्लेव में शेखावाटी की प्रमुख भागीदारी…

जयपुर में एमएसएमई सेक्टर को लेकर होगा विशेष सत्र

11 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले राइजिंग राजस्थान कॉन्क्लेव में शेखावाटी क्षेत्र की अहम भागीदारी देखने को मिलेगी। चूरू जिले के दौलत तंवर ने बताया कि इस आयोजन में एमएसएमई कॉन्क्लेव का नेतृत्व बिसाऊ निवासी महेंद्र मिश्रा करेंगे, जिन्हें कन्वीनर के रूप में नियुक्त किया गया है। इस आयोजन में शेखावाटी क्षेत्र के 93 प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिससे लघु उद्योगों की भूमिका और संभावनाओं पर चर्चा होगी।

यह पहली बार है जब लघु उद्योग भारती को किसी बड़े इन्वेस्टमेंट समिट में सह आयोजक की भूमिका दी गई है। महेंद्र मिश्रा ने बताया कि एमएसएमई सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो कृषि के बाद सबसे ज्यादा रोजगार प्रदान करता है और जीडीपी में 30% से अधिक योगदान देता है। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य क्षेत्र के उद्योगों को बढ़ावा देना और रोजगार सृजन के नए अवसर खोलना है।

Comments are closed.