राजगढ़-तारानगर स्टेट हाइवे पर टोल प्लाजा पर फास्टैग व्यवस्था की मांग को लेकर धरना समाप्त…

विधायक मनोज न्यांगली की मध्यस्थता में हुई वार्ता, कई आश्वासन दिए गए

राजगढ़-तारानगर स्टेट हाइवे पर धोलिया गांव स्थित टोल प्लाजा पर फास्टैग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर दिया जा रहा धरना मंगलवार को समाप्त कर दिया गया। विधायक मनोज न्यांगली की मध्यस्थता में टोल मैनेजर सूर्यवीर सिंह राठौड़, सोनू सिंह और आशु सिंह के साथ वार्ता के बाद धरना समाप्त किया गया।

वार्ता में टोल व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण आश्वासन दिए गए, जिनमें फास्टैग की सुचारु व्यवस्था, एंबुलेंस और क्रेन की तत्काल उपलब्धता, टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित करना, टोल लाइट की व्यवस्था के लिए आरएसआरडीएस अधिकारियों से संपर्क करना और रेट लिस्ट बोर्ड को दर्शनीय स्थल पर लगाने जैसी मांगों को पूरा करने की बात कही गई। धरने में नेपू सिंह न्यांगली (बीडीसी) के नेतृत्व में दिनेश चारण लाखाऊ, महिपाल सेऊवा, प्रताप सिंह चाहरवाला, विनोद कुमार, विक्की न्यांगली और अन्य प्रदर्शनकारी मौजूद थे।

Comments are closed.