राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की बैठक में नए जिलाध्यक्ष के चुनाव का फैसला…
नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित करने की योजना
रविवार को राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सुखवीर सिंह गोरा ने की। बैठक में नए जिलाध्यक्ष के चुनाव पर विचार किया गया, साथ ही जिला चिकित्सालय लक्ष्मणगढ़, उपजिला चिकित्सालय नेछवा, खाटूश्यामजी, फतेहपुर, खंडेला, लोसल, रींगस में नर्सिंग अध्यक्ष के चुनाव का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा, राज्य सरकार द्वारा हाल ही में सीकर जिले से नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों का सम्मान करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किए जाने का भी प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में रामनिवास ने बताया कि नए साल में जिलाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। इस बैठक में सब्बीर हसन, रिछपाल भास्कर, नंदकिशोर चौधरी, पवन कुमार शर्मा, शिवदयाल बाजिया, मोहम्मद फारूक भाटी, जवाहर सिंह, केसर, अनिल बाजिया और दीपेंद्र खंडेला सहित कई नर्सिंगकर्मी उपस्थित थे।
Comments are closed.