राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू जिलास्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली मिनी जंबूरी का हुआ उद्घाटन…

मिनी आर्मी है स्काउट गाइड- भांबू चरित्र निर्माण की कार्यशाला स्काउटिंग - भांबू

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू के तत्वावधान में जिला स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली मिनी जंबूरी का आयोजन दिनांक 28 नवंबर से 2 दिसंबर 2016 तक स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू पर आयोजित किया जा रहा है ,जिसमें संपूर्ण जिले से 10 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के 1500 से अधिक स्काउट गाइड विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ लोकगीत, लोक नृत्य , टैलेंट शो, एसडीजी प्रोजेक्ट, साहसिक गतिविधियां, प्रदर्शनी,एवं अपनी विभिन्न कलाओं का रंग बिखेरेंगे। मिनी जंबूरी के दौरान विशाल कैंप फायर,झांकी प्रदर्शन, स्काउट गाइड गेट, फूड प्लाजा, एथेनिक शो, विचित्र वेशभूषा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली का आयोजन किया जाएगा।
मिनी जंबूरी का शुभारंभ झुंझुनू विधायक राजेंद्र कुमार भांबू के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कलेक्टर रामावतार मीना की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य, राज्य सचिव स्काउट डॉ. पी.सी. जैन, राज्य संगठन आयुक्त पूरन सिंह शेखावत, राजस्थान के विशिष्ट आतिथ्य में ध्वजारोहण के साथ संपन्न हुआ।


इस दौरान स्काउट गाइड द्वारा राजस्थानी संस्कृति से ओत प्रोत विभिन्न प्रकार के राजस्थानी गीतों के की सुमधुर ध्वनियों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई,जिसे दर्शकों ने सराहा। इस अवसर पर अतिथियों को स्काउट्स गाइड्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा जी.बी. मोदी पब्लिक स्कूल झुंझुनूं द्वारा बैंड सलामी दी गई तथा बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी द्वारा बंद की मनमोहक प्रस्तुति दी गई ।
इस दौरान स्काउट गाइड को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से बालक बालिकाओं का चारित्रिक, नैतिक, सामाजिक, आध्यात्मिक, मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। यहां पर दी गई शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र के लिए सुयोग्य नागरिक तैयार किए जाते हैं ,क्योंकि जरुरत पड़ने पर देश सेवा को समर्पित रहते हैं । विधायक भांबू ने अपनी ओर से विधायक कोटा से स्काउट गाइड कार्यालय में विकास कार्य हेतु 20 लख रुपए की घोषणा की एवं मिनी जंबूरी में भाग लेने सभी स्काउट गाइड्स को शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर जिला कलेक्टर रामावतार मीना ने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से छात्र-छात्राओं में अनुशासन का भाव उत्पन्न होता है, जिसके माध्यम से समाज में रचनात्मक कार्य किया जा रहे हैं जो की उत्कृष्ट स्तर के होते हैं ।
सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार से लेकर मेले, त्यौहार, आपदा के समय भी स्काउट गाइड द्वारा उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य किए जाते हैं ।इस दौरान राज्य सचिव डॉ.पी.सी.जैन ने कहा कि स्काउट गाइड संगठन विश्व का सबसे बड़ा वर्दीधारी संगठन है जो कि देश दुनिया के 240 से अधिक देशों एवं उपनिवेशों में संचालित है। डॉ. जैन ने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से राजस्थान प्रदेश में जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, पॉलीथिन उन्मूलन,वृद्धजन सेवा, सड़क सुरक्षा जैसे विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं जो की राजस्थान प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
डॉ. जैन ने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से बालक बालिकाओं में सुयोग्य नागरिकता के गुण आते हैं। इस अवसर पर राज्य संगठन आयुक्त पूरन सिंह शेखावत राजस्थान प्रदेश ने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग के माध्यम से विद्यालय स्तर की गतिविधियों में उत्कृष्ट स्तर का सहयोग मिलता है ।विद्यालय में होने वाले आयोजन भव्यता के साथ संपन्न होते हैं। स्काउट गाइड्स के सर्टिफिकेट्स जिसमें राज्य पुरस्कार, राष्ट्रपति अवार्ड अपने आप में मायने रखते हैं ,जिन्हें माननीय राज्यपाल एवं माननीय राष्ट्रपति महोदय के हस्ताक्षर से स्काउट गाइड को प्रदान किए जाते हैं ।शेखावत ने कहा कि झुंझुनू जिले की स्काउट गाइड राजस्थान प्रदेश में अपना अहम स्थान रखती है ,प्रदेश स्तर या राष्ट्रीय स्तर अथवा इंटरनेशनल स्तर पर झुंझुनू जिले का हमेशा गुणात्मक रूप से प्रतिनिधित्व रहता है ।


इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनसूईया सिंह ने ने सभी का आभार प्रकट किया।
जिला रैली (मिनी जंबूरी) में सहयोग करने वाले मुख्य ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी अलसीसर राजेंद्र कुमार एवं टीम, प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल झुंझुनू के गुलजारीलाल कालेर, जी बी मोदी स्कूल प्रधानाचार्य रंजना मित्तल, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनीता एवं टीम खेतड़ी, जिला स्काउट प्रधान गंगाधर सिंह सुंडा , विनोद सिंघानिया का भामाशाह के रूप सहयोग देने के उपलक्ष में अभिनंदन स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्काउट गाइड जिला प्रधान गंगाधर सिंह सुंडा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनसूईया सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक मनोज ढाका, जिला शिक्षा अधिकारी मोरारका कॉलेज प्राचार्य एवं जिला कमिश्नर रोवर सुरेंद्र न्योला,स्काउट उपाध्यक्ष विनोद सिंघानिया, नाहर सिंह गिल, प्रमोद कुमार, लाम्बी सहड़ सरपंच नीरू यादव, प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार, ज्योति विद्यापीठ के रमेश वर्मा, कमलेश तेतरवाल,रविंद्र कृष्णिया ,उमेद सिंह सहित अनेक प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधि तथा स्काउट गाइड्स एवं उनके लीडर उपस्थित रहे

Comments are closed.