राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर रक्तदान शिविरों का आयोजन…

जिले भर में 10 स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे

राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 दिसंबर को जिले भर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगाए जा रहे हैं।

सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार सभी बीसीएमओ को रक्तदान शिविरों की तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Comments are closed.