राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज 7 दिसंबर से…
राज्य के विभिन्न जिलों से जुटेंगे सैकड़ों खिलाड़ी
राजस्थान राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में सीकर जिला कबड्डी संघ के द्वारा जिला स्टेडियम में 7 से 10 दिसंबर तक 50 वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक व बालिका कबड्डी प्रतियोगिता। का आयोजन किया जाएगा।
रविवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष मंगल सिंह व सचिव जगदीश प्रसाद गढ़वाल ने बताया कि लगभग 35 वर्षों के बाद होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग 30 व बालिका वर्ग की 25 टीमें भाग लेगी।
प्रतियोगिता आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। खिलाड़ियों को हर आवश्यक सुविधा मुहैया करवाने को लेकर जिला कबड्डी संघ प्रतिबद्ध है।
जिला ओलंपिक संघ के संघ के सचिव महेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि जिला कबड्डी संघ के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सभी जिला खेल संघों को सहयोग रहेगा। खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के माध्यम से अच्छी यादें लेकर जायेंगे।
गौरतलब है कि इस आयोजन को लेकर जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारी व खिलाड़ियों में काफी उत्साह है।
इस मौके पर जिला संघ के उपाध्यक्ष मोहन सिंह भामू ए आर जी ग्रुप के निदेशक अभिषेक गढ़वाल,आदित्य झीगर, अनिल भैरूपुरा, रमेश, बबलू, अक्षय, राजन जयदीप, जसवीर सिंह, विकास काछवा,रमेश कुमार आदि मौजूद थे।
Comments are closed.