रामपुरा में नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन…

250 लोगों को निशुल्क दवा और चश्मे के नंबर प्रदान किए गए

रामपुरा गांव में साईं कृपा आई सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा शिवा चौधरी की पुण्यतिथि पर नेत्र रोग जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें मरीजों की आंखों की जांच की गई और निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

शिविर में कुल 250 लोगों की आंखों की जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाएं व चश्मे के नंबर प्रदान किए गए। अस्पताल प्रबंधन ने इसे जनसेवा के प्रति एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Comments are closed.