राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रकरणों का त्वरित निस्तारण…

बिजली कनेक्शन के मामले में अवॉर्ड पारित

22 दिसंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा मंगलवार को दैनिक सुनवाई की गई, जिसमें प्री-लिटिगेशन और नियमित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया। आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील, सदस्य ज्योति जोशी और मोहम्मद शाकिर ने प्रकरणों का अवॉर्ड पारित किया।

सिहोट छोटी निवासी रुक्मणि देवी का वर्षों से लंबित बिजली कनेक्शन तीन दिनों में सुचारु रूप से स्थापित करने का अवॉर्ड प्री-लिटिगेशन सुनवाई में पारित किया गया। इसके अलावा, बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ चल रहे दो अवमानना प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया। सुनवाई के दौरान बिजली निगम के अधिशाषी अभियंता संजीव पारीक, विधि अधिकारी रामसिंह और अन्य अधिकारियों ने मौजूद रहकर प्रक्रिया को संपन्न किया।

Comments are closed.