रोडवेज बस में चढ़ते समय गिरने से बुजुर्ग की मौत…

भीड़ में धक्का लगने से हुआ हादसा, जांच जारी

झुंझुनूं रोडवेज डिपो में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय यासिन मोहम्मद की मौत हो गई। मृतक चूरू जाने के लिए बस में चढ़ रहा था, जब भीड़ के धक्के से वह नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें राजकीय बीडीके अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक बगड़ थाना क्षेत्र के बुड़ाना गांव का निवासी था और फिलहाल बीकानेर में रह रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया और परिजनों को सूचित किया। झुंझुनूं डिपो मैनेजर गणेश शर्मा ने बताया कि हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है। मौके पर भीड़ जमा हो गई थी, और घटना ने रोडवेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comments are closed.