रोलसाहबसर में पूर्व विधायक भंवरू खां की पुण्यतिथि पर आयोजन…
दुआ ए मंगफिरत, रक्तदान व चिकित्सा शिविर का आयोजन
रोलसाहबसर गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को पूर्व विधायक भंवरू खां की 10वीं पुण्यतिथि पर दुआ ए मंगफिरत का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे होने वाले इस कार्यक्रम की जानकारी विधायक हाकम अली खान ने दी। इस अवसर पर रक्तदान शिविर के साथ चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया जाएगा।
चिकित्सा शिविर में जयपुर के प्रमुख चिकित्सक डॉ. विक्रम गोयल (कार्डियो सर्जन), डॉ. फारूक खान (जनरल सर्जन), डॉ. सुनील पाबड़ी (न्यूरोसर्जन) और अन्य चिकित्सक मौके पर उपस्थित रहकर जरूरतमंदों को निःशुल्क उपचार और परामर्श देंगे।
Comments are closed.