लायंस क्लब ने शनिवार को डॉ. कुंदनबाला जैन की पुण्यतिथि के अवसर पर दस जरूरतमंदों को निशुल्क सिलाई मशीनें वितरित कीं। इस आयोजन का आयोजन डॉ. केबी जैन फैमिली ट्रस्ट के आर्थिक सहयोग और राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान की अनुशंसा पर किया गया। इसके साथ ही हर जरूरतमंद को मिठाई का पैकेट भी दिया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में शिवकुमार जांगिड़, रेणू जयंत सोगानी, डॉ. डीएन तुलस्यान, शिवचरण हलवाई, विपुल हलवाई, क्लब अध्यक्ष डॉ. बबीता कुमावत, श्रवण केजड़ीवाल, अमरनाथ जांगिड़, देवेंद्र सिंह शेखावत, रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, गोपाल कृष्ण गुप्ता, किशन लाल जांगिड़, विनीता शर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
Comments are closed.