लायंस क्लब सीकर कल्याण धणी द्वारा रक्तदान शिविर में 67 यूनिट रक्त का संग्रहण
लायंस क्लब सीकर कल्याण धणी और बचपन चिल्ड्रेन हास्पिटल सीकर द्वारा रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
क्लब अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि शिविर का शुभारंभ पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ईश्वर सिंह राठौड़ जिला साक्षरता अधिकारी राकेश लाटा, डॉ बी एल रंणवा, डॉ मुरारी गोयल, डॉ नन्दलाल बिजारणियां, डॉ रमेश चौधरी, डॉ दीपिका चौधरी, लायन कलीम खान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

। लायन नरेश प्रधान ने बताया कि रक्तदान शिविर में पुरूषों, यूवाओं और महिलाओं ने उत्साह से रक्तदान किया। शिविर में कुल 67 यूनिट रक्त का संग्रहण गेटवेल ब्लड बैंक द्वारा किया गया । उन्होंने बताया कि सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिए गये । लायन मनोज लुहारिया और उनकी पत्नी रेणु लुहारिया ने बच्चों सहित सपरिवार रक्तदान किया।
इस अवसर पर प्रबोध जैन, अनुराग खटोड़, विजय कुमावत, मनीष त्यागी सहित अनेक लायन साथी एवं अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहा ।
Comments are closed.