लायंस क्लब सीकर प्राइड ने इंजीनियर डे पर किया इंजीनियर्स का भव्य सम्मान
लायंस क्लब सीकर प्राइड ने इंजीनियर डे पर किया इंजीनियर्स का भव्य सम्मान
लायंस क्लब सीकर प्राइड ने इंजीनियर डे पर किया इंजीनियर्स का भव्य सम्मान
सीकर
लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा इंजीनियर डे के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित इंजीनियर्स का सम्मान समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। क्लब के सदस्यों ने विभिन्न इंजीनियर्स के कार्यालयों में जाकर उन्हें शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और फूल-माला से सम्मानित किया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ ने कहा कि इंजीनियर्स समाज के विकास की रीढ़ होते हैं। उनकी तकनीकी दक्षता और समर्पण के बिना आधुनिक जीवनशैली की कल्पना अधूरी है।
विशेष रूप से सम्मानित इंजीनियर्स में शामिल थे:
-
इंजीनियर कृष्ण गुप्ता – सिविल आर्किटेक्चर, सीकर
-
इंजीनियर बी.एल. गुप्ता – अधीक्षण अभियंता, एवीवीएनएल
-
इंजीनियर विजय कुमार शर्मा – अधीक्षण अभियंता, आरवीपीएनएल (सेवानिवृत्त), उदयपुर
-
इंजीनियर मुकेश कुमावत – AEN (O&M City-I), एवीवीएनएल, सीकर
-
इंजीनियर मनीष ढाका – डायरेक्टर, एम.के. ग्रुप ऑफ एजुकेशन, सीकर
-
श्री सुनील ठाकुर – उपमहाप्रबंधक, बीएसएनएल, सीकर
-
श्री सतवीर सिंह – सहायक महाप्रबंधक, सीकर
-
श्री ध्यान चन्द मीणा, श्री संजय सिंह राव, श्री मनीष जांगिड – उपमंडल अभियंता, सीकर
-
श्री कपिल सैनी – कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी, सीकर
कार्यक्रम का आयोजन प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन राजीव गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान लायन मनोज अग्रवाल, लायन संजय तुनवाल, लायन डॉ. जय राज सोनी सहित क्लब के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
समारोह में सभी उपस्थितजनों ने इंजीनियरों के योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह आयोजन न केवल लायंस क्लब सीकर प्राइड की समाजसेवा की भावना को दर्शाता है, बल्कि सम्मान और प्रेरणा की परंपरा को भी सशक्त करता है।
Comments are closed.