लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा कंबल वितरण व गौसेवा…
सर्दियों में कंबल वितरण और गौशाला में सेवा कार्य का आयोजन
अनुकरणीय व जनउपयोगी पहल करते हुए जनसेवा में अग्रणी लायंस क्लब सीकर प्राइड के द्वारा 1 दिसम्बर 2024 रविवार को दो सेवा गतिविधि की गई जिसमें दशरथ मनोविकास संस्थान, हर्ष रोड सीकर में कंबल वितरण व गोपीनाथ गौशाला सालासर रोड सीकर में गौसेवा सेवा की गई। प्रोजेक्ट चेयर पर्सन कंबल वितरण में लायन मनोज अग्रवाल रहे तथा गौ सेवा में लायन गुड्डी अग्रवाल रहीं।
क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ नें बताया की कंबल वितरण कार्यक्रम श्री विकास खेतान व श्रीमती ममता खेतान के सौजन्य से किया गया जिसमें संस्थान के 42 जरूरतमंद बच्चों को शीतकालीन मौसम को देखते हुए कंबल वितरण किया गया। क्लब सचिव लायन डॉक्टर जयराज सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ, कोषाध्यक्ष लायन सचिन अग्रवाल, लायन मनोज अग्रवाल, लायन कैलाश बिदावतका, लायन पतीश पंजाबी, लायन गुड्डी अग्रवाल, लायन बबिता अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
Comments are closed.